RAS Priyanka Bishnoi: लेडी ऑफिसर प्रियंका बिश्नोई की मौत, फलोदी जिले में शोक की लहर
RAS Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान के जोधपुर में बिश्नोई समाज की होनहार बेटी के निधन के बाद मातम का माहौल चारों तरफ है। प्रियंका बिश्नोई मूलत बीकानेर की रहने वाली थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद हजारों लोग पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारों खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Jodhpur News : सोशल मीडिया पर प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद हजारों लोग पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारों खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। का विश्वरी के इलाज में लापरवाही का आरोप लग रहा है। इलाज के लगभग पंद्रह दिनों के बाद, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और जोधपुर एसीएम रही प्रियंका बिश्नोई ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्रियंका बिश्नोई के इलाज में लापरवाही
प्रियंका बिश्नोई ने जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन उनकी स्थिति खराब होने पर उन्हें अहमदाबाद के सिम्स भेजा गया। प्रियंका बिश्नोई के परिजनों की तरफ से जोधपुर के डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मामला कलेक्टर के आदेश पर जांच किया जा रहा है। RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई के इलाज में लापरवाही को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को जांच करने का आदेश दिया।
इलाज के दौरान ही लगातार हालत खराब हुई
जब बिश्नोई समाज की होनहार बेटी और RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर आई तो जोधपुर में मातम का माहौल चारों तरफ फैल गया। बीकानेर से आई प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलक्टर थी। जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में उनके इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था। प्रियंका की हालत जोधपुर में इलाज के दौरान ही लगातार खराब हो गई, इसलिए उनके परिजन उन्हें अहमदाबाद ले गए। जहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई. प्रियंका 2016 बैच की RAS (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) अफसर थीं। उनका तबादला नगर निगम उपायुक्त पद पर हुआ था। प्रियंका का अंतिम संस्कार फलोदी के सुरपुरा (ससुराल) में होगा।
प्रियंका बिश्नोई हाल ही में 1 सितंबर को ही तबादला नगर निगम उपायुक्त हुआ था। 5 सितंबर को वो सर्जरी के लिए शहर के वसुंधरा अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन सर्जरी के बाद कॉम्प्लिकेशन होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उनको 7 सितंबर को अहमदाबाद रेफर किया गया। बुधवार रात को उनकी वहां मौत हो गई। प्रियंका विश्नोई के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विश्नोई समाज सहित सभी लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रियंका विश्नोई के निधन पर दुख जताया है।
2016 बैच में प्रियंका RAS अधिकारी
प्रियंका बिश्नोई मूल रूप से बीकानेर में रहती थी। 2016 बैच में प्रियंका RAS अधिकारी थी। वो मौजूदा समय में जोधपुर एसडीएम पद पर तैनात थी.हाल ही में पेट दर्द की शिकायत करने पर वसुंधरा हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई। जोधपुर जिला कलेक्टर ने प्रियंका बिश्नोई के इलाज में लापरवाही को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को तीन दिन में जांच करने का आदेश दिया है। आज तीन दिन पूरे हो गए, लेकिन रिपोर्ट में क्या बताया गया है? लेकिन कम उम्र में बिश्नोई समाज की होनहार बेटी के निधन से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ बिश्नोई समाज में दुःख और रोष की भावना है।