The Chopal

Reet Admit Card: रीट अभ्यर्थी फ्री में कर सकेंगे बसों में सफर, इन 11 जिलों में होगी परीक्षा, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

   Follow Us On   follow Us on
रीट अभ्यर्थी फ्री में कर सकेंगे बसों में सफर

THE CHOPLA - आप को बता दे की राजस्थान 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग कि तरफ से 48 हजार पदों के लिए 25 FEB.से 1 मार्च तक प्रदेश के 11 जिलों आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी भी कर दिए हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इस बार अभ्यर्थी के लिए डेढ़ घंटे पहले ही पहले परीक्षा केन्द्र खोल दिए जाएंगे। जबकि एक घंटे पहले केन्द्र बंद भी कर दिए जाएंगे। इसके बाद कोई परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड -


1- सबसे पहले आप RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2- होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB Teacher Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।3- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर जाकर क्लिक करें।
4- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर show हो जाएगा।
5- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6- एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ALSO READ - इस राज्य सरकार ने बांस की खेती के किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस शानदार योजना की शुरुवात, जानें पूरी डिटेल

राजस्थान रोडवेड में फ्री सफर -

बता दे की राजस्थान में 48000 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए मुफ़्त में सफर की राहत दी है। राजस्थान की सीमा में 24 FEB. से 2 MARCH. तक अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेश में कहीं भी मुफ़्त में सफर कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दे की यह सुविधा सिर्फ राजस्थान रोडवेज कि ब्लू लाइन बसों में ही मिलेगी।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच -

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। राजस्थान कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों की नियुक्त किया जाएगा। बता दे की दौरान केंद्र पर तैनात कर्मचारी तक भी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। केन्द्राधीक्षक को KEY-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर रखने की परमिशन होगी। 

लापरवाही आपको पड़ सकती है भारी - 

राजस्थान में 5 दिन 9 परियों में होनी वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैल्क्यूलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में बता दे की अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास पाई गई तो   उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती -

1 - प्राइमरी स्कूल टीचर - 21,000 पद
2 -टीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद
3 -टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद
4 -टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद
5 -टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद
6 -टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद
7 -टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद
8 -टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद
9 -टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ) - 7435 पद

ALSO READ - Asia's Biggest Market: भारत में 3000 करोड़ से तीन साल में विकसित हो रही है, एशिया की सबसे बड़ी कृषि मंडी, जाने अपडेट