The Chopal

Weather: राजस्थान में बरसात व ओलावृष्टि से फसलें खत्म, किसानों के लिए भारी नुकसान, अलर्ट जारी

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में बरसात व बनी ओलावृष्टि से फसलें खत्म, अलर्ट जारी

THE CHOPAL (Rajasthan) - प्रदेश में इन दिनों जमकर बरसात हो रही है। शनिवार को प्रदेश के कई जगहों में बादल गरजने के साथ बरसात भी हुई। इसका सबसे अधिक असर पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा नजर भी आ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए यह कहा कि अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी राजस्थान के उपर एक्टिव भी हुआ है। जिसकी वजह से आगामी 48 घंटों के दौरान आंधी-बरसात की गतिविधियों में काफी  बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। आज राज्य के अधिकांश इलाकों में तीव्र मेघगर्जन, अचानक तेज हवाएं, हल्की मध्यम बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी है।

ALSO READ - MSP: सरसों को लेकर राजस्थान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, MSP से ज्यादा रेट पर सरकार करेगी खरीद

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट -

मौसम विज्ञानियों की मानें तो 20 MARCH को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों से आंधी बरसात की संभावना भी कम होगी। हालांकि अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।बता दे की 21-22 MARCH को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बरसात और आंधी चलने की संभावना भी है।

ASLO RAED - Edible Oil: आम आदमी को राहत! सोयाबीन तेल सस्ता, 88 रुपये लीटर हुआ रेट, जानें आज क्या रहें तेलों व तिलहन भाव

फसलों को हुआ काफी ज्यादा नुकसान -

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से शनिवार रात को कई जिलों में जमकर बरसात भी हुई। जिससे किसानों की फसल को काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है। ओलावृष्टि की वजह से अब गेहूं और सरसों की फसल भी तबाह हो गई है।

ALSO READ - Unique Village :राजस्थान का अनोखा गांव जहां मर्द डरते हैं औरतों से, जाने अपडेट

पूर्वी राजस्थान में हुआ काफी अधिक नुकसान -

आपको बता दे की पूर्वी राजस्थान के करौली, भरतपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में हुई बरसात-ओलावृष्टि के बाद फसल काफी ज्यादा खराब भी हो गई है। किसानों की पककर तैयार फसल पर ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसले बर्बाद भी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार ने 17 से 19 MARCH तक बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी थी।