The Chopal

Success Story: 24 साल की उम्र में शुरू किया ऐसा बिजनेस, महिला आज बन गई 3000 करोड़ की मालिक

Success Story : मुंबई की देविता सराफ को बिजनेस जगत का जाना माना नाम कहा जाता है। उन्हे अपने पारिवारिक व्यवसाय से प्रेरणा लेकर 24 साल की उम्र में Vu Televisions को शुरू किया था। उनके पिता राजकुमार सराफ जेनिथ कंप्‍यूटर्स के चेयरमैन थे। देविता सराफ ने अमेरिका के मशहूर विश्‍वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पढ़ाई की है। 

   Follow Us On   follow Us on
कौन है देविता सराफ़

The Chopal, Success Story : देविता सराफ (devita saraf) बिजनेस सेक्टर का एक जाना माना नाम हैं। इन्होंने 24 साल की उम्र में खुद का बिजनेस शुरू कर दिया था। आज इनके पास करीबन 3000 करोड़ की संपत्ति है। इस धन-दौलत के साथ देश की सबसे अमीर महिला बिजनेसमैन (devita saraf success) बन गई है। वू टेलीविजंस कंपनी से इन्हे एक नया मकान मिला है। चलिए जानते है इनकी सफलता की कहानी.....

बचपन से देखने को मिला बिजनेस 

देविता सराफ मुंबई की रहने वाली हैं। उनके परिवार ने बिजनेस में बहुत नाम कमाया है। उनके पिता राजकुमार सराफ जेनिथ कंप्यूटर्स का चेयरमैन था। जेनिथ कंप्यूटर्स एक बड़ी कंपनी है जो कंप्यूटर बनाती है। ऐसे माहोल में पैदा हुई देविता को बचपन से ही व्यापार की बारीकियों को समझने का मौका मिला था। 

अमेरिका में हुई स्टडी 

अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से देविता सराफ (devita saraf success story) पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी जेनिथ कंप्यूटर्स में काम करना शुरू किया। 21 वर्ष की उम्र में वह मार्केटिंग डायरेक्टर बन गईं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Howard Business School) से भी ऑनलाइन प्रोग्राम मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

छोटी उम्र में शुरू की कंपनी 

देविता ने 2006 में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया। 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने Wu TV की स्थापना की। भारत में महंगे टेलीविजन का बाजार (devita saraf vu televisions) उस समय पूरी तरह से नया था। देवता हार नहीं मानती थी। उनका ध्यान अच्छी सुविधा और नई तकनीक पर था। धीरे-धीरे लोग वू टीवी (Wu TV) को पसंद करने लगे। कंपनी ने 2012 में 84 इंच का टीवी पेश किया, जो एक बड़ी सफलता थी। इस टीवी में ऐसे नए-नए फीचर्स थे जो कंप्यूटर और टीवी दोनों का काम करते थे। वू टेलीविजंस फिर से एक प्रीमियम ब्रांड बन गया।

3,000 करोड़ की मालकिन 

देविता सराफ एक बिजनेसवुमन हैं जो बहुत बुद्धिमान भी हैं। मेन्सा सोसाइटी की सदस्य है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हाई-IQ सोसाइटी मेंसा (mainsa) है। हुरुन रिपोर्ट ने 2024 में देविता को 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बिजनेसमैन बताया था।

 

News Hub