The Chopal

UP में यहां बरसेंगे बादल, इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, अलर्ट हुआ जारी

UP News : उत्तर प्रदेश में लोगो का गर्मी से बुरा हाल हैं। यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने बेहाल कर रखा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों का लगातार तापमान बढ़ने से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लेकिन उत्तर प्रदेश वासियों को गर्मी से अभी निजात नहीं मिलेगी। पढ़ें पूरी ख़बर

   Follow Us On   follow Us on
UP में यहां बरसेंगे बादल, इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, अलर्ट हुआ जारी 

Today Mausam Update : उत्तर प्रदेश में लोगो का गर्मी से बुरा हाल हैं। यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने बेहाल कर रखा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों का लगातार तापमान बढ़ने से बुरा हाल है।  यूपी (UP Ka Mausam) में मौसम तेजी से बदल रहा है, कभी धूप तो कभी बादल छाने से छांव दिखाई देती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों प्रदेश में बारिश हुई है। इस दौरान, कुछ ही जिलों में हल्की बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए मौसम की रिपोर्ट दी है। रात में पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम उत्तर प्रदेश (UP) में लगातार बदल रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ क्षेत्र का तापमान बढ़ेगा। शनिवार, 20 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, बलुंदशहर अलीगढ़, बरेली, बंदायूं और अन्य जिलों में तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज और कल यहां सताएगी गर्मी

लखनऊ मौसम विभाग ने बताया कि 20 और 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज में रात के समय गर्मी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, गर्मी की वजह से लोगों को एसी और कूलर का उपयोग करना पड़ रहा है।

कहां कितना रहा तापमान

यूपी (UP Today Mausam) की राजधानी लखनऊ में तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस था। हरदोई में सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 26 डिग्री सेल्सियस था। कानपुर में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 26.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 28 डिग्री सेल्सियस था।
 

News Hub