The Chopal

UP के इन 17 ज़िलों में बारिश का रेड अलर्ट, तेज़ हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

UP me kaisa rahega mausam : आज से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने लगी है। आज दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई स्थानों पर भारी बारिश हुई।  यूपी में तापमान में गिरावट के साथ तेज़ हवाएं भी चल रही हैं।  साथ ही आज IMD ने उत्तर प्रदेश के इन 17 ज़िलों के लिए बारिश का लैर्ट जारी किया है।  आइए जानें आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा। 

   Follow Us On   follow Us on
UP के इन 17 ज़िलों में बारिश का रेड अलर्ट, तेज़ हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

The Chopal, New Delhi : उत्तर प्रदेश में मौसम (up weather news) की स्थिति अलग है। यहां अभी ठंडा मौसम है। यूपी में पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव देखा गया है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट होने से लोग फिर से ठंड महसूस करते हैं। आज भी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने वालों को भी परेशान करेंगी। मौसम विभाग (IMD news) ने प्रयागराज, वाराणसी सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, यहां बाढ़ भी आ सकती है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD news update) के अनुसार आज प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा ठंडी हवाओं के चलते यूपी में तापमान में गिरावट होती जा रही है और सर्दी का एहसास भी बरकरार है। सोमवार को कानपुर में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। आज भी कानपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं।

मार्च में फिर बरसेंगे बदरा

एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते मार्च की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान यूपी के कई जिलों में भी बारिश होगी। 1 से 3 मार्च के बीच लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश (up ka mausam) की संभावना नजर आ रही है। आज के मौसम की बात करें तो आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। आगरा में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं। कानपुर में भी आगरा जैसा ही मौसम रहने वाला है।

ये पढ़ें - अगर गुम हो गया ट्रेन टिकट, लेकिन फोन में है फोटो, तो क्या कर सकेंगे यात्रा