The Chopal

Weather Today : दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम, बारिश पर IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Report : देश की राजधानी दिल्ली में  पिछले काफी दिनों से बारिश ना होने के कारण देश के बहुत से राज्यों में तापमान बढ़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिर से अनुमान लगाया है की शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके असर से तापमान भी घटेगा।
   Follow Us On   follow Us on
Weather Today : दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम, बारिश पर IMD का ताजा अपडेट

The Chopal, Delhi Weather : देश की राजधानी दिल्ली में  पिछले काफी दिनों से बारिश ना होने के कारण देश के बहुत से राज्यों में तापमान बढ़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके असर से तापमान भी घटेगा। मौसम विभाग ने 30-35 किमी की रफ्तार से हवाओं और बादलों की आवाजाही दो दिन और बनी रहने का भी अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम 20 डिग्री से कम तापमान रहने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। दिन में धूप निकलने पर गर्मी बनी रहेगी, लेकिन सुबह-शाम राहत मिलेगी। बुधवार को दिल्ली का तापमान तीन डिग्री बढ़ा।

दिल्ली का तापमान कितना रहा?

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था, लेकिन बुधवार को यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री था, जो बुधवार को सामान्य से 1 डिग्री कम 17.3 डिग्री था।

आज तापमान अधिक होगा

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादल रहेंगे। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम 35 डिग्री रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक तेज हवा रहेगी। सोमवार से शनिवार तक आसमान साफ रहेगा। तब तापमान बढ़ता है।