The Chopal

UP में 58 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, न्यू सीटी का मास्टर प्लान तैयार

New Agra Urban Center : उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर किनारे पर बसाए जाने वाले नए शहर का जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है। नए शहर में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए जिले के 58 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। इस सिटी में  14.6 लाख लोगों की आवास क्षमता होगी। यहां पर करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP में 58 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, न्यू सीटी का मास्टर प्लान तैयार

New Agra Urban City Center : यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर किनारे पर बसाए जाने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है। नए शहर में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। खास तौर पर ताजमहल की सुंदरता बरकरार रखने के लिए यहां पर्यावरण के अनुकूल ही कंपनी और फैक्ट्रियां स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। न्यू आगरा की 14.6 लाख लोगों की आवास क्षमता होगी। यहां पर करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

ताज की सुंदरता का रखा जाएगा ध्यान

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) के तहत ताजमहल के आसपास का क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहेगा। इस क्षेत्र में ऐसी किसी औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे ताज की सुंदरता प्रभावित हो।

इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने से पहले सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शहर के जोनल प्लान को तैयार कर लिया गया है। नया शहर आगरा के 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा, जिसमें औद्योगिक, आवासीय, हरित क्षेत्र समेत सभी गतिविधियां शामिल होंगी।

पहले 36 गांवों की जमीन पर विकसित होगा शहर

प्रारंभिक रिपोर्ट में जनसंख्या, सड़क, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पर्यावरण की स्थिति, सुविधाएं, उद्योग की स्थिति और संभावनाएं, कारोबार की स्थिति, यमुना समेत क्षेत्र में मौजूद अन्य जल स्रोत का विवरण तैयार कर लिया है। नए शहर को पहले 36 गांवों की जमीन पर विकसित किया जाएगा, बाद में विस्तार होगा। फिलहाल सबसे पहले औद्योगिक गतिविधियों को ही विकसित करने की तैयारी है, ताकि शहर में आबादी भी बढ़ाई जा सके।

इन इलाकों से दी जाएगी कनेक्टिविटी

यहां रेजिडेंशियल यूज के लिए 29 प्रतिशत, 22% जमीन ग्रीन एरिया, ग्रीन कैटेगरी के इंडस्ट्री के लिए 17%, पब्लिक, एजुकेशनल और हेल्थ केयर के लिए 7% जमीन अलाट की गई है।  कमर्शियल एक्टिविटी के लिए 5 प्रतिशत और 4% मिक्स्ड लैंड यूज के लिए अलग रखा गया है।  जबकि 16% क्षेत्र ट्रांसपोर्ट इंफ्रा के लिए रिजर्व रख गई है। नए शहर को ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से कनेक्टिविटी देने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 131 किलोमीटर ट्रैक बिछाकर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना है।