The Chopal

पूरे देश में लागू हुआ वन व्हीकल One Fastag, जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर

हमारे देश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने के लिए टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। और इस टोल टैक्स के लिए फास्ट टैग जरूरी है। परंतु आपको बता दें कि आज से पूरे देश में One Vehicle One FASTag लागू कर दिया गया है। NHAI के द्वारा One Vehicle One FASTag लागू करने के बाद क्या असर पड़ेगा। चलिए जानते हैं विस्तार से पूरी जानकारी
   Follow Us On   follow Us on
पूरे देश में लागू हुआ वन व्हीकल One Fastag, जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर

The Chopal : NHAI जो देश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने का टोल टैक्स लेती है। इस संस्था द्वारा अप्रैल 2024 से वन व्हीकल वन फास्ट टैग लागू कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इसके लागू होने पर क्या असर पड़ेगा।

नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि देश भर में एक वाहन, एक फास् टैग लागू है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का लक्ष्य है कि "एक वाहन, एक फास्टैग" अभियान के माध्यम से लोगों को एक वाहन, एक फास्टैग खरीदने के लिए प्रेरित करें।

एक से अधिक फास् टैग का उपयोग नहीं कर पाएंगे

अधिकारी ने कहा कि एक से अधिक फास्टैग अब नहीं चलेंगे। उन् होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से जिन लोगों के पास कई फास्टैग हैं, वे उन सभी का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

NHAI ने मार्च के अंत तक "एक वाहन, एक FASTag" पहल अनुपालन की समयसीमा बढ़ा दी, क्योंकि Paytm FASTag उपयोगकर्ताओं की समस्याएं बढ़ गईं। लेकिन आज से नए वर्ष की शुरूआत होते ही एनएचएआई ने भी इसे लागू कर दिया है। पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों और व्यापारियों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) से 15 मार्च तक अपने खाते को दूसरे बैंकों में स्थानांतरित करने की सलाह दी थी।

FASTag देश भर के नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलता है, जिसमें आठ करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस संग्रह तंत्र को चलाता है। वर्तमान में देश भर में लगभग आठ करोड़ लोग इसका उपयोग करते हैं। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का उपयोग करके टोल भुगतान सीधे टोल मालिक के बचत खाते या प्रीपेड खाते से करता है।

 Also Read : हरियाणा के किसानों की मौज, कम ब्याज दरों पर मिलेगा फसल लोन