Republic Day 2024 Speech in Hindi: रिपब्लिक डे पर दें ये भाषण, छोटी स्पीच से गूंज उठेगी तालियां

Republic Day Speech 2024: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। ध्वाजारोहण के अलावा कई स्कूलों में निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी होती हैं। अगर आप इस राष्ट्रीय पर्व पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो तो आप नीचे लिखी स्पीच की मदद ले सकते हैं। दरअसल इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था।
सभी साथियों को सुप्रभात,
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम सभी इकट्ठे हुए हैं। इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र मना रहा है। इस दिन हम उन सभी वीरों को सम्मान करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया। यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर हमेशा एक किसी देश के प्रमुख को स्पेशल अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
गणतंत्र दिवस पर राजपथ में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होता है। इस दिन राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके साथ ही सेना की तीनों टुकड़ियां परेड में शामिल होती हैं और अपनी सैन्य ताकत दिखाती हैं।