The Chopal

Delhi NCR में इस फ्लाईओवर का काम हुआ पूरा, राजधानी वालों को अब मिलेगी जाम से निजात

दिल्ली में बन रहे फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद अब दिल्ली-एनसीआर वालों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
   Follow Us On   follow Us on
The work of this flyover in Delhi NCR has been completed, the people of the capital will now get relief from the jam.

The Chopal , Delhi : दिल्ली में नए फ्लाईओवर बनाकर लोगों को जाम से राहत देने की तैयारी के तहत पहला फ्लाईओवर तैयार हो गया है। सराय काले खां में बनाए गए इस फ्लाईओवर का इसी माह उद्घाटन होगा। अभी 19 अक्टूबर को उद्धाटन की तारीख प्रस्तावित है।

विभाग इसके उद्घाटन के लिए जल्द ही सरकार के पास फाइल भेजेगा। इसके शुरू हो जाने से रिंग रोड पर आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम की ओर जाना आसान हो जाएगा। लोग जाम में फंसने से बच सकेंगे। वहीं, दिल्ली में जाम दूर करने की अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर बनाने तथा रिंग राेड पर पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच कॉरिडोर बनाने का काम होगा अगले साल पूरा होगा। कोराेना के चलते करीब दो साल तक शहर के ठप रहे ढांचागत विकास के बाद लोक निर्माण विभाग ने 2022 में नए फ्लाईओवर बनाकर लोगों को जाम से राहत देने की तैयारी के तहत पांच बड़ी परियाेजनाएं जमीन पर उतार दी थीं।

प्रोजेक्टों के लिए सरकार ने आवंटित किए 1916 करोड़

नए फ्लाईओवरों और रोड को बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने पिछले साल के बजट में 1916 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी। जिसके बाद अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार सिग्नल फ्री परियाेजना, सराय काले खां फ्लाईओवर, शहीद मंगल पांडेय मार्ग सिग्नल फ्री परियोजना, रिंग रोड को धाैला कुआं से पंजाबीबाग तक सिग्नल फ्री करने की परियाेजना आदि पर काम शुरू कर दिया गया था।

2022 में शुरू हुआ था फ्लाईओवर निर्माण

सराय काले खां में सिंगल लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कंपनी का चयन करने के बाद छह सितंबर 2022 को शिलान्यास किया था। करीब 643 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर 65.55 करोड़ रुपये खर्च का अनुमानित बजट रखा गया है। तीन लेन के इस सिंगल फ्लाईओवर को जुलाई 2023 में तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया था।

कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा

फ्लाईओवर पर इन दिनों क्रैश बैरियर और आर्ट वर्क के काम किए जा रहे हैं, अगले 3-4 दिनों में यह काम भी पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर में अब अन्य कोई कार्य नहीं बचा है। यह फ्लाईओवर सराय काले खां टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री बनाएगा। इसके शुरू होने पर रोजाना पांच टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा और जाम में जाम में नहीं फंसने से लोगों की सालाना 19 करोड़ रुपये की बचत होगी। परियोजना की कुल कुल लागत साढ़े तीन सालों में निकल जाएगी। सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक है।

31 दिसंबर तक पूरा होगा डबल डेकर फ्लाईओवर

दिल्ली सरकार ने वर्षोंं से प्रतीक्षित उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में शहीद मंगल पांडेय मार्ग पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा 1.4 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे डीएमआरसी बना रहा है, जिसमें ऊपरी भाग में मेट्रो चलेगी और निचले भाग में वाहनों के लिए फ्लाईओवर बन रहा है।

इसके शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ मिलेगा, इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली में आना जाना आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर के लिए डीएमआरसी को पैसा देगा।

गाजियाबाद जाने वालों को भी होगा फायदा

नंद-नगरी व गगन सिनेमा दो लालबत्तियों पर 1.3 किमी लंबाई वाले फ्लाईओवर के निर्माण को सितंबर 2022 में दिल्ली सरकार ने मंजूरी दी थी। 341.2 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग तेजी से काम कर रहा है। इसे दिसंबर 2024 में पूरा किया जाना है। इसके बन जाने पर शहीद मंगल पांडेय मार्ग पर खजूरी से लेकर अप्सरा बॉर्डर तक करीब आठ किलोमीटर एरिया में कोई लालबत्ती नहीं होगी। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली ही नहीं गाजियबाद की ओर आने जाने वालों को भी बहुत लाभ मिल सकेगा।

पूर्वी दिल्ली से आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने होगा आसान

अप्सरा बार्डर से आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर बनाने पर 372.04 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से इस मार्ग की दो बड़ी लालबत्तियां हटेंगी। इससे खासकर उत्तरी पूर्वी दिल्ली से आनंद विहार रेलवे स्टेशन आना जाना आसान हो जाएगा। बड़ी राहत यह हाेगी कि अब लोगों की ट्रेन जाम में फंस जाने से नहीं छूटेगी। यह फ्लाईओवर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के क्षेत्र में आता है। वह इसका काम जल्द पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग पर दबाव बनाए हुए हैं।

रिंग राेड के पंजाबी बाग-राजा गार्डन कॉरिडोर

रिंग राेड के पंजाबी बाग से लेकर राजा गार्डन तक कॉरिडोर का काम पिछले साल नवरात्रि में शुरू हुआ था, इस कार्य को होते हुए भी एक साल होने जा रहा है। इस कार्य पर 352.32 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस परियोजना के तहत ईएसआइ अस्पताल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

इसी तरह पंजाबी बाग क्लब रोड पर मौजूदा दो लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर वहां छह लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। मोती नगर के मौजूदा दो लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर छह लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य 2024 के दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Also Read : UP में 6686 सड़कों को लेकर 30 दिन तक चलेगा खास अभियान, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश