UP की बसों में बढ़ाया गया किराया, अब लगेगा इतना पैसा, यहां देखें लिस्ट
UP roadways Ticket Fare : देश भर में टोल टैक्स मे नई दरे लागु की गई है. सभी टोल प्लाजा में तीन प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है. जिस वजह से उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों के किरायों में इतने रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी साधारण और वातानुकूलित बसों पर लागू होगी।

UP Roadways Ticket Price : अप्रैल से देश भर में टोल टैक्स मे नई दरे लागु की गई है. सभी टोल प्लाजा में तीन प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है. नए वित्तीय वर्ष को लेकर NHI द्वारा देश के सभी मार्गों में लगने वाले टोल टैक्स पर बढ़ोत्तरी किया गया है. उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने साधारण और वातानुकूलित बसों का किराया एक से तीन रुपये तक बढ़ाया है। सिर्फ वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग का भाड़ा यथावत है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि टोल की दरों के हिसाब से किराये में वृद्धि की गई है।
एक नजर किराये में वृद्धि पर जगह
वाराणसी से
जगह | पहले | अब | वृद्धि |
प्रयागराज | 196 | 197 | 01 |
जौनपुर | 105 | 107 | 02 |
सुलतानपुर | 250 | 252 | 02 |
लखनऊ | 475 | 477 | 02 |
गाजीपुर | 150 | 151 | 01 |
राबर्ट्सगंज | 165 | 166 | 01 |
रेनूकूट | 274 | 276 | 02 |
शक्तिनगर | 348 | 350 | 02 |
कानपुर | 495 | 496 | 01 |
मथुरा | 1015 | 1017 | 02 |
अयोध्या(वाया शाहगंज) | 344 | 346 | 02 |
अयोध्या (वाया सुलतानपुर) | 371 | 373 | 02 |
गोरखपुर (वाया गाजीपुर-मऊ ) | 375 | 378 | 03 |
गोरखपुर (वाया आजमगढ़) | 346 | 347 | 01 |
रामपुर से दिल्ली
रामपुर से दिल्ली, मथुरा, नोएडा, लखनऊ, बरेली,मुरादाबाद,हल्द्वानी और लखनऊ रूट पर किराए में बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों का एक रुपये अधिक देने होंगे।
जिला | पुराना किराया | नया किराया |
दिल्ली | 345 | 346 |
मुरादाबाद | 54 | 55 |
बरेली सेटेलाइट | 105 | 106 |
रूद्वपुर | 84 | 85 |
बरेली | 100 | 101 |
हल्द्वानी | 133 | 134 |
लखनऊ | 485 | 486 |
दरअसल, टोल टैक्स में हुई वृद्धि के बाद अब रोडवेज बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स में बढ़ोतरी की अधिसूचना को जारी कर नई दरें 31 मार्च रात 12 से लागू हो कर दिया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक मालवाहक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सात एक्सल से ज्यादा वाले वाहन की टोल टैक्स दरों में की गई है। इसके साथ ही कार जीप और अन्य श्रेणी के वाहनों को भी तय तारीख से बढ़ी हुई कीमतों के मुताबिक ही टोल देना होगा। टोल टैक्स में हुई वृद्धि के बाद रोडवेज बसों का कियारा भी बढ़ाया गया है। जिन मार्ग पर जितने टोल पड़ रहे है। इसके आधार पर किराया में वृद्धि हुई है।