The Chopal

भारत के किन इलाकों से आते हैं सेना में सबसे अधिक जवान, जानिए आर्मी का गढ़

Indian Army :भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए हर समय तैनात रहती है। भारतीय सेना मैं कई रेजीमेंट है। हालांकि क्या आपको यह पता है कि देश के किस राज्य से सबसे ज्यादा नौजवान इंडियन आर्मी में सेवा दे रहे हैं। चलिए हम बताते हैं किस राज्य को फौजियों का गढ़ कहा जाता है।

   Follow Us On   follow Us on
भारत के किन इलाकों से आते हैं सेना में सबसे अधिक जवान, जानिए आर्मी का गढ़

Soldiers In Indian Army : भारतीय सेना देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा फौजी इंडियन आर्मी में हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा फौजी निकलते हैं तो यहां जान लीजिए।

भारतीय सशस्त्र बल तीनों सेनाओं में हर साल हजारों की संख्या में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा फौजी निकलते हैं।

किस स्टेट से सबसे ज्यादा फौजी

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इंडियन आर्मी में किस राज्य के सबसे ज्यादा फौजी हैं तो यहां आप जान सकते हैं। साल 2022 में रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंडियन आर्मी में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा जवान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश 2.18 लाख से ज्यादा जवान सेन में हैं। यहां वायु सेना में 37,450, नौसेना में 13,505, सेना में 1,67,557 जवान शामिल हैं।

दूसरे स्थान पर है ये राज्य

वहीं दूसरे नंबर बिहार है। इस राज्य से भी करीब 1.4 लाख से ज्यादा जवान सेना में हैं। यहां वायुसेना में 22,797, नौसेना में 6,716 और सेना में 75,026 लोग शामिल हैं।

तीसरे और चौथे स्थान पर आते है ये राज्य 

इनमे तीसरे नंबर पर राजस्थान और चौथे नंबर पर महाराष्ट्र है। ध्यान रहे इन आंकड़ो की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है। जबकि राजस्थान का झुंझुनू एक ऐसा जिला है जहां सबसे ज्यादा जवान इंडियन आर्मी में अपनी सेवा दे रहे हैं। झुंझुनू जिले से हर साल नौजवान इंडियन आर्मी में भर्ती होते हैं।