भारत के इन राज्यों में आप नहीं खरीद सकेंगे जमीन, बेहद सख्त है रूल्स
Rules regarding land: भारत में कुछ ऐसे राज्य और विशेष क्षेत्र हैं जहां कोई भी बाहरी व्यक्ति (जो उस राज्य का निवासी नहीं है) सीधी जमीन नहीं खरीद सकता। ऐसा वहां की स्थानीय संस्कृति, जनजातीय अधिकारों और संविधानिक प्रावधानों की रक्षा के लिए किया गया है। आप किसी खास राज्य में जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसके स्थानीय भूमि अधिनियमों को जानना बहुत जरूरी है।

Rules Regarding Land In India: हर व्यक्ति खुद अपना घर बनाना चाहता है। घर बनाने में भी लोग सबसे अधिक मेहनत करते हैं। कभी-कभी लोग अपने सपने का घर बनाने और सुकून पाने के लिए देश के किसी भी कोने में चले जाते हैं। आप जानते हैं कि भारत के इन राज्यों में बाहरी लोगों के द्वारा घर नहीं बनाया जा सकता है। भारत में कुछ ऐसे राज्य और विशेष क्षेत्र हैं जहां कोई भी बाहरी व्यक्ति (जो उस राज्य का निवासी नहीं है) सीधी जमीन नहीं खरीद सकता। ऐसा वहां की स्थानीय संस्कृति, जनजातीय अधिकारों और संविधानिक प्रावधानों की रक्षा के लिए किया गया है। आप किसी खास राज्य में जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसके स्थानीय भूमि अधिनियमों को जानना बहुत जरूरी है।
घर बनाने का सपना
लोग अक्सर कहते हैं कि वे अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं। कई बार लोग सूकून की तलाश में कहीं दूर हिल स्टेशन या समुद्र के पास भी घर बनाने का सपना देखते हैं. आपको पता है कि भारत में कुछ स्थानों पर जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है।
इन स्थानों पर जमीन नहीं खरीद सकते
हिल स्टेशन घूमना बहुत लोकप्रिय है। क्योंकि हिल स्टेशन में मिलने वाले आराम और शान्ति को कहीं नहीं मिलता। हिमाचल प्रदेश भी भारत में हिल स्टेशनों के लिए बहुत फेमस है। लेकिन बाहरी लोगों को यहां संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है। ध्यान दें कि 1972 के भूमि कानून की धारा 118 प्रभाव में आई थी, जो गैर-कृषकों या बाहरी निवासियों को हिमाचल प्रदेश में खेती वाली जमीन खरीदने से प्रतिबंधित करती है।
नागालैंड में संपत्ति नहीं खरीद सकते
इसके अलावा, आप नागालैंड में जमीन नहीं खरीद सकते। क्योंकि आर्टिकल 371 ए, 1963 में राज्य बनने के साथ ही विशेष अधिकारों का प्रावधान किया गया था। जो यहां जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देता है।
आप सिक्किम में संपत्ति नहीं खरीद सकते
सिक्किम में बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते। सिक्किम में जमीन खरीदने का अधिकार सिक्किम के नागरिकों को ही है। भारत के संविधान का अनुच्छेद 371 ए फ, सिक्किम को विशेष अधिकार देता है, बाहरी लोगों को शामिल भूमि या संपत्ति की बिक्री या खरीद पर प्रतिबंध लगाता है।
अरुणाचल प्रदेश में जमीन नहीं खरीद सकते
आपको बता दें कि भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक है अरुणाचल प्रदेश। लेकिन इस स्थान पर संपत्ति खरीदना भी वर्जित है। सरकारी अनुमोदन के बाद यहां कृषि भूमि दी जाती है। इन राज्यों के अलावा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित अलग-अलग कानून हैं। इसके अलावा, नॉर्थ ईस्ट के लोगों को दूसरे राज्य में जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है।
सिक्किम
कुछ सीमित क्षेत्र हैं जहां बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते।
पर्यावरण और जनजातीय संरचना की रक्षा के लिए ये नियम लागू हैं।