The Chopal

Haryana को चीरता निकलेगा ये हाईवे, चार बड़े राज्यों को आपस में जोड़ेगा, इन गांवों के किसान हो जाएंगे करोड़पति

Haryana News: हरियाणा में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को चकाचक करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। बता दें कि हरियाणा के सिरसा जिले के अंतिम छोर पर डबवाली से पानीपत तक फोरलेन सड़क बनाने का प्लान है। 

   Follow Us On   follow Us on
Haryana को चीरता निकलेगा ये हाईवे, चार बड़े राज्यों को आपस में जोड़ेगा, इन गांवों के किसान हो जाएंगे करोड़पति

Panipat-Dabwali Highway: हरियाणा में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को चकाचक करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। पंजाब के लगते डबवाली से पानीपत तक सीधा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। पंजाब बॉर्डर के लगते डबवाली से लेकर पानीपत तक 300 किलोमीटर का यह फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फोरलेंसर के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 80 लाख की डीपीआर तैयार कर ली गई है। बता दें कि यह फोर लाइन वेस्ट हरियाणा और ईस्ट हरियाणा को आपस में जोड़ेगा। डबवाली से पानीपत तक बनने वाले इस फोर लाइन हाईवे को 7 नेशनल हाईवे से कनेक्ट किया जाएगा। फोरलेन सड़क बनाई बनने के बाद भारी वाहनों का दबाव भी बहुत कम हो जाएगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ? 

1. डबवाली, कालावाली, रोडी, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां, असंध, सफीदो से पानीपत। 

डबवाली , हरियाणा का अंतिम उपमंडल है, जो पंजाब और राजस्थान की सीमा पर है। पंजाब और राजस्थान से पानीपत जाने का कोई सीधा रास्ता नहीं था। इस मार्ग के निर्माण से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भी लाभ उठाएंगे। यह सिरसा के चौटाला गांव तक बनना है। चौटाला से पहले, राजस्थान के अन्य जिलों से संपर्क होता है। जबकि पंजाब के बठिंडा और श्रीमुक्तसर जिलों को डबवाली से कनेक्टिविटी मिलती है।

पानीपत के उद्यमियों को सिरसा से कपास खरीदने का सीधा रास्ता मिलेगा। योजना के अनुसार, इस मार्ग को पानीपत के गांव सिवाह से शुरू करके सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राड़ी, कालावाली और डबवाली तक बनाया जाएगा। 

हरियाणा का डबवाली उपमंडल राजस्थान और पंजाब की सीमा पर है। देश के इस कोने से अभी तक पश्मिमी उत्तर प्रदेश तक सीधा मार्ग नहीं है। डबवाली से पानीपत हाईवे बनने से राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी उत्तर प्रदेश जाने में आसानी होगी क्योंकि पानीपत से आगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी है। ऐसा ही है, सिरसा के डबवाली से पंजाब के बठिंडा और श्रीमुक्तसर जिलों की कनेक्टिविटी होती है, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ तक पहुंचने के लिए भी अच्छी जगह है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस राजमार्ग के निर्माण से डबवाली से पानीपत जाने में एक से डेढ़ घंटे की बचत होगी।
 

फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक बनाया जाएगा। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर उत्तर से दक्षिण की ओर बनाए जाते हैं। हरियाणा सरकार पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ड्रीम  परियोजना से लगभग 14 कस्बों को लाभ होगा। यह फोर लेन हाइवे प्रदेश के पानीपत तक पहुंचने के लिए कस्बों को आपस में जोड़ेगा। 

ड्रीम प्रोजेक्ट

Panipat-Dabwali Highway उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सपना है। वह इसे क्षेत्र का विकास मानकर चल रहे हैं। खासकर, वह बेहतर परिवहन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को सड़क कनेक्टिविटी देकर विकास को गति देना चाहते हैं। 

पानीपत के उद्योगों को लाभ

पानीपत हैंडलूम प्रॉडक्ट के लिए मशहूर है। जबकि सिरसा कपास उत्पादक जिला है। ऐसे में पानीपत के उद्योगपतियों को भी व्यापार करने लिए आसानी होगी।