Gold Rate: लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद मंहगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्ती
Gold Rate Today: सोने की कीमत लगातार ग्राउंड होने के बाद आज मामूली तेजी देखने को नजर आ रही हैं। सोने की कीमतों में भारी गिरावट की चर्चा आजकल काफी ज्यादा हो रही है। कहां यहां तक जा रहा है कि सोने की कीमत 56000 तक पहुंचने वाली है।

The Chopal : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट की चर्चा बाजार में खूब हो रही है, और अब मामूली तेजी भी देखने को मिल रही है। आज सुबह सोने की दर हरे निशान पर कारोबार कर रही है। आज सोने में कुछ तेजी है। लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने में बढ़त दिख रही है। कल की तुलना में सोना महंगा हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में सोने का मूल्य 90,400 रुपये से अधिक है। 92,900 रुपये चांदी का मूल्य है। यहां गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी की कीमतें देखें।
चांदी की कीमत
गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को चांदी 92,900 रुपये पर रही। आज चांदी की कीमत 100 रुपये कल से कम हुई है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
देश की राजधानी में आज 22 कैरेट सोना गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 82,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 82,910 | 90,450 |
बंगलुरु | 82,910 | 90,450 |
लखनऊ | 83,060 | 90,600 |
गाजियाबाद | 83,060 | 90,600 |
नोएडा | 83,060 | 90,600 |
जयपुर | 83,060 | 90,600 |
कोलकाता | 83,060 | 90,450 |
मुंबई | 82,910 | 90,450 |
चेन्नई | 82,910 | 90,450 |
दिल्ली | 83,060 | 90,600 |
आज सोने में आने के कारण
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और नए टैरिफ ने पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट की है। लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं, जिससे भारत के बाजार भी प्रभावित हो रहे हैं। हालाँकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत $3163 से $3100 तक गिर गई है। भारत में सोने की कीमत प्रतिदिन बदलती रहती है, जो वैश्विक दरों, टैक्सों, आयात करों और रुपये की कीमतों पर निर्भर करती है।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।