The Chopal

Dal Mandi Bhav: सरकार की बिकवाली के दबाव से मूंग के रेट गिरे, जानें आज दाल-दलहन के भाव क्या रहें

   Follow Us On   follow Us on
Indore Mandi News, Indore Mandi Bhav, Indore Mandi Bhav Today, Dal Rates in Indore, Dal Market in Indore, Pulses rate in Indore, Indore Market News, Indore News, MP News, Madhya Pradesh News, इंदौर मंडी समाचार, इंदौर मंडी भाव, इंदौर में दालों का रेट, इंदौर में दालों का भाव, इंदौर समाचार, मध्य प्रदेश समाचार,indore, madhya-pradesh, hindi news, nai dunia

Dal Mandi Bhav: देश में नेफेड द्वारा मूंग की बिकवाली किए जाने से भारतीय बाजार में कीमतें गिर सकती है। नेफेड ने 20 मार्च को मध्यप्रदेश राज्य में 6639 से 6951 रुपए के दामों में टेंडर भी पास किए है। व्यापारियों के अनुसार उत्पादक राज्यों में खराब मौसम के साथ ही आयात अब महंगे होने से घरेलू बाजार में आयातित उड़द के भाव लगातार चौथे दिन आज तेज हुए हैं। हालांकि उड़द दाल में बढ़े दाम पर दक्षिण भारत की मांग कमजोर अभी भी बनी हुई है। 

बाजार जानकारों अनुसार अब मौसम साफ होने के बाद रबी उड़द की आवक आंध्र प्रदेश की उत्पादक मंडियों में जरूर बढ़ेगी। उधर बर्मा से आयात भी ठीक बना रहेगा। घरेलू बाजार में लेमन तुवर के साथ ही अफ्रीकी देशों से तुवर के दाम भी कुछ तेज हुए हैं। बर्मा में भाव बढऩे के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयात खर्च महंगे बने हुए हैं। खराब मौसम के कारण मंडियों में देसी तुवर की आवक पहले की तुलना में कम भी हो गई है। जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में हाल ही में तुवर दाल में बढ़े दाम पर खुदरा एवं थोक मांग अभी भी कमजोर है। इसलिए दाल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं।

दूसरी और मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4700 तक , काबुली सूडान 7200 तक , मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200 तक , मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन पुरानी 8000 तक , तुवर अरुषा 6900 तक , तुवर मोजांबिक 6700, गजरी 6500 व उड़द एफएक्यू 7350 रुपए तक बिका ।

राजस्थान में फसल नुकसान मुआवजे पर बड़ा ऐलान, जानें किस तरह सर्वे करेगी गहलोत सरकार

दलहन मंडी भाव - 

चना 5200 से 5250, विशाल 4850 - 4900 रुपए क्विंटल।
डॉलर चना 9000 - 9800, बिटकी 6000 - 6500, काकटू 6300 - 6800 रुपए क्विंटल।
मसूर 5900 - 5925, तुवर महाराष्ट्र 8000 - 8200, कर्नाटक 8200 - 8400, निमाड़ी 7300 - 8100 रुपए क्विंटल।
मूंग 7600 - 8200, एवरेज 6700 - 7400 रुपए क्विंटल।
उड़द 7000 - 7400, मीडियम 5500 - 6600, हल्का उड़द 3000 - 4000 रुपए क्विंटल।

इंदौर मंडी दाल भाव

चना दाल 6500 - 6600, मीडियम 6700 - 6800, बोल्ड 6900 - 7000 रुपए।
मसूर दाल मीडियम 7450 - 7550, बोल्ड 7650 - 7750 रुपए।
तुवर दाल सवा नंबर 9100 - 9200, फूल 9900 - 10000, बेस्ट तुवर दाल 10300 - 11600 नई तुवर दाल 12200 रुपए।
मूंग दाल मीडियम 9850 - 9950, बोल्ड 10050 - 10150, मूंग मोगर 10250 - 10350, बोल्ड 10450 - 10550 रुपए।
उड़द दाल मीडियम 8800 - 8900, बोल्ड 9000 - 9100, उड़द मोगर 9700 - 9800, बोल्ड 9900 - 10000 रुपए।

Sarso Bhav: एकदम बारिश से सरसों उत्पादन घटने के डर से सरसों में तेजी, सरकारी खरीद भी प्रभावित, तेल में तेजी के आसार

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (40-42) 11800, (42-44) 11600, (44-46) 11400, (58-60) 9300 रुपए।

इंदौर चावल भाव

बासमती (921) 11500 - 12500, तिबार 9500 - 10000 , दुबार 8500 - 9000, मिनी दुबार 7500 - 8000, बासमती सेला 8000 - 10000, मोगरा 45ो50 - 6500, दुबराज 4000 - 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 - 2800, हंसा सेला 2650 - 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 - 4200 रुपए।