The Chopal

Rajasthan Weather: जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से, राजस्थान के इन जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

   Follow Us On   follow Us on
"weather, weather update, mausam, mausam ki jankari, imd, rainfall, snowfall, winters, winter season, मौसम, तापमान, सर्दियां, North india weather, weather forecast, Today weather, mausam updates

Rajasthan Weather: देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में राजस्थान समेत कई राज्यों के तापमान में एकदम से गिरावट दर्ज की गई है। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में सर्दी ने असर दिखाना शुरू भी कर दिया है। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और शाम में कोहरा दिखाई दे रहा है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पदेश में सर्दी और भी बढ़ेगी।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक ठंडा रहने का अनुमान जताया है। हालांकि इस वक्त सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है।

सबसे कम तापमान फतेहपुर का

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान औसत से 2 से 3 डिग्री सेल्शियस ने नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क भी बना रहेगा। तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर के सीकर में 7.1 डिग्री सेल्शियस और चूरू जिले में 7.2 डिग्री सेल्शियस तक दर्ज किया गया।

आगामी माह दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

वहीं मौसम विभाग ने ये भी बताया कि एक दिसंबर के बाद से राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट भी आएगी और लोगों को 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ेगा। फिलहाल 15 नवंबर के बाद से ही राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। इसके अलावा जयपुर में आसमान साफ भी रहेगा। इसके अलावा कोटा में भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना भी है।

NCDEX पर गम के भावों में तेजी से ग्वार सीड में 23% तक उछाल, किसान जानें आगे क्या रहेगा हाल