The Chopal

हरियाणा में बनाई जाएगी 3 नई फोरलेन हाईवे, इन जिलों में जमीनों के बढ़ेंगे रेट

New Fourlane Expressway : हरियाणा में जल्द ही तीन और नए हाईवे बनने वाले हैं। भारतमाला परियोजना इन तीन नए सड़कों को बनाएगी। इन मार्गों का निर्माण होने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी। यमुना किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में बनाई जाएगी 3 नई फोरलेन हाईवे, इन जिलों में जमीनों के बढ़ेंगे रेट

Haryana News : हरियाणा में जल्द ही तीन और नए हाईवे बनने वाले हैं। भारतमाला परियोजना इन तीन नए सड़कों को बनाएगी। पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच ये राजमार्ग बनेंगे। इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है।

यमुना के किनारे अंबाला और दिल्ली के बीच एक नया राजमार्ग बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी। यमुना किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच नए राजमार्गों का उपयोग किया जाएगा। नया राजमार्ग अंबाला से नई दिल्ली तक बनाया जाएगा। पंचकूला से यमुनानगर तक एक एक्सप्रेसवे भी बनाया जाएगा। नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पानीपत से चौटाला गांव तक बनकर तैयार होगा। इससे मेरठ को बीकानेर से सीधा संपर्क मिलेगा।

अब केंद्र सरकार से अनुमोदन मिलने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी एक विस्तृत रिपोर्ट बनाएगी। रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद टेंडर जारी करके हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम जल्द ही डीपीआर बनाने लगेगी।

News Hub