The Chopal

धर्मांतरण कानून सही लेकिन गलत तरीके का उपयोग गलत:- अरविंद केजरीवाल

   Follow Us On   follow Us on
ARVIND KEJRIWAL

THE CHOPAL

दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तरप्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए एक्टिव भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अब उन्होंने कहा है की धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाना उचित है लेकिन गलत तरीके का उपयोग कर किसी को परेशान करना अनुचित है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति को डरा धमकाकर धर्मांतरण करवाना बिल्कुल गलत है।

उन्होंने आगे कहा, हम लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं स्वतंत्रता हमारा अधिकार है। हर व्यक्ति को अपनी इच्छा से पूजा अर्चना करने का अधिकार है। उत्तरप्रदेश हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में किसी के भी जबरन धर्मपरिवर्तन को लेकर कानून बनाए गए हैं। वहीं कई राज्य इस गतिविधि को रोकने के लिए जल्द ही अपने यहां ऐसे कानून बनाने की तैयारी में है।

उन्होंने जनता को अपनी पार्टी का समर्थन करने को कहा और अनुग्रह किया। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो तो घर-घर डिलीवरी सेवा और मोहल्ला क्लीनिक शुरू होगी। हम पंजाब ने सोलह हजार क्लीनिक बनाएंगे। अस्पतालों का नवीनीकरण करेंगे।

News Hub