The Chopal

इस राज्य के किसानों के लिए अहम खबर, MSP पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन आज से, ये रहेंगे नए नियम और भाव

   Follow Us On   follow Us on
MSP पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन आज से
आप कि जानकारी के लिए बताते चले की किसान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस के लिए किसानों को अपनी बोवनी के क्षेत्र की पूरी जानकारी देनी विभाग को देनी होगी , बोवनी सत्यापन पटवारियों के द्वारा किया जाएगा।

THE CHOPAL (MSP) - भारत के मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई  है। मध्य प्रदेश सरकार कि तरफ से रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर अब गेहूं के खरीदी के लिए आज 6 FEB सोमवार से पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा। आप को बता दे की यह पंजीकरण  28 FEB तक जारी भी रहेगा। 28 FEB के बाद उपार्जन की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी । आप को बता दे की गेहूंके लिए 2 हजार 125 रुपये प्रति क्विंटल रेट तय किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मध्य प्रदेश सरकार तकरीबन  80 लाख टन तक गेहूं की खरीदी करेगी। आप को बता दे की MP खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है।

आप कि जानकारी के लिए बताते चले की किसान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस के लिए किसानों को अपनी बोवनी के क्षेत्र की पूरी जानकारी देनी विभाग को देनी होगी , बोवनी सत्यापन पटवारियों के द्वारा किया जाएगा। आप को बता दे की भुगतान की राशि आधार नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट में ही होगी ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी के आसार न हो सके। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पंजीकरण के लिए 3 हजार 480 केंद्र बनाए भी गए हैं। पंजीकरण के दौरान किसानों को यह जानकारी भी देनी होगी कि कितने क्षेत्र में गेहूं की बोवनी आप ने कि हैं और वह आप अपनी उपज किस केंद्र पर बेचना चाहते हैं।  

ALSO READ - Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर गंदगी में पड़ी ये चीजे दिखे तो उठा ले, ऐसे चमक उठेगी किस्मत

ऐसे होगा पंजीकरण -

किसानों का पंजीकरण खुद के मोबाइल फोन,सहकारी समिति , ग्राम पंचायतों के सुविधा केन्द्र,एफपीओ , महिला स्व-सहायता समूह ,कम्प्यूटर , एफपीसी केन्द्रों पर जाकर नि:शुल्क किया जाएगा। MP ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर या लोकसेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा भी सायबर कैफे पर 50 रूपए शुल्क जमा कराकर 6 से 28 फरवरी तक प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक यह  पंजीकरण आप आसानी से करवा सकते है।

कहां से करें पंजीकरण -

आप को बता दे की बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के पंजीकरण सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह, FPO, FPC केन्द्रों पर नि:शुल्क किए जाएंगे। किसानों की जानकारी के लिए बता दे की उनका पंजीकरण केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जब भू-अभिलेख में दर्ज करवाए खाते एवं खसरे में दर्ज करवाए नाम का सही मिलान आधार कार्ड में दर्ज करवाए नाम से होगा। आप को बता दे की अगर दस्तावेजों में विसंगति पाई जाने पर आप पंजीकरण का सत्यापन तहसील कार्यालय में करवा सकते हैं।  

ALSO READ - हर महीने कीजिए इस स्कीम में 250 रुपये का निवेश,बेटी की शादी पर मिलेगी मोटी रकम 

SMS की अनिवार्यता अब समाप्त - 

- गेहूं पंजीकरण के लिए अब आधार नम्बर का वेरिफिकेशन लिंक मोबाइल नम्बर पर प्राप्त OTP से या बायोमैट्रिक डिवाइस से किया जाएगा।
- किसान के परिवार अगर सदस्यों के नाम अलग -अलग भूमि नाम हें तो अपना अपना पृथक-पृथक पंजीकरण कराएं।
-  अगर किसान की  भूमि अगर अन्य जिले में है तो उस जिले में ही पंजीकरण कराया जाएगा।
- किसानों को अब फसल बेचने के लिए SMS की अनिवार्यता को अब समाप्त कर दिया गया हैं।
- फसल बेचने के लिए अब किसान निर्धारित की गई ई-पंजीयन पोर्टल के नजदीक के उपाजर्न केन्द्र पर जाकर तिथि एवं समय के अनुसार  गेहूं का विक्रय कर सकेंगे।

ALSO READ - बजट में करोड़ों राशनकार्ड धारकों के लिए बुरी खबर,जाने पूरी जानकारी