The Chopal

Women Day : राजस्‍थान की महिलाएं के लिए बड़ी खुशखबरी, बसों में अब नहीं लगेगा किराया, जाने पूरी खबर

   Follow Us On   follow Us on
राजस्‍थान की महिलाएं के लिए बड़ी खुशखबरी

THE CHOPA - आपको बता दे की  8 MARCH को दुनियाभर में विश्‍व महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजस्‍थान की महिलाओं को एक बहुत खास तोहफा मिलने जा रहा है। इस दिन राज्‍य की लगभग 3.5 करोड़ महिलाएं बसों में बिना कोई टिकट लिए FREE में यात्रा भी कर सकती हैं। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक , इस दिन करीब  8 लाख महिलाएं बस से यात्रा करेंगी। अगर आप राजस्‍थान की ही रहने वाली हैं और वुमन्‍स डे के दिन राज्‍य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहती हैं, तो हम यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकती हैं।

ALSO READ - सरसो खरीद पर किसानों को राहत, प्रति किसान ज्यादा खरीद करेगी सरकार, इस दिन होगी शुरू

​मिलेगी 50 % की छूट - ​

इससे पहले की हम राजस्‍थान में घूमने वाली जगहों के बारे में बात करें, आपको बता दें कि राजस्‍थान सरकार ने महिलाओं को नियमित राजमार्ग बसों की लागत पर 50 % तक की छूट देने का फैसला किया है। इस छूट का लाभ महिलाओं को 7 MARCH से मिलना शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक , महिलाओं के लिए ये सुविधा 8 MARCH रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगी। मुफ़्त यात्रा की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अन्दरतक ही मिलेगा। यदि कोई महिला राजस्थान से दिल्ली, आगरा, मथुरा या अन्य राज्यों के शहरों में जाती है तो उसके लिए कोई किराया नहीं लगी। लेकिन अगर इसके आगे जाती है, तो किराया भी देना होगा।

ALSO READ - Mustard MSP: किसानों के लिए अब नया संकट, MSP से नीचे गिरे सरसों के दाम, जाने अपडेट

जयपुर शहर - ​

वुमन्‍स डे के दिन आप अकेले या फिर अपनी सहेलियों के साथ जयपुर घूमने का प्‍लान बना सकती हैं। जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। कई शताब्दियों तक राजपूतों ने जयपुर पर शासन किया और 17वीं शताब्दी ईसवी में यह एक प्‍लांड सिटी के रूप में उभरा। यहां पर आमेर किला, जंतर-मंतर सहित कई महल, मंदिर और संग्रहालय हैं। बता दें कि जयपुर अपने स्‍थानीय भोजन के लिए भी काफी मशहूर है। घेवर, प्‍याज कचौरी और दाल बाटी चूरमा यहां का सबसे पॉपुलर फूड है।

ALSO READ - Rajasthan: राजस्थान के किसान ने किया अनोखा प्रयोग, गेहूं के बाल की लम्बाई 9 इंच, देखने को खेत में लोगो का जमावड़ा

उदयपुर शहर -

​उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्‍स कहा जाता है। यह शहर अपनी नीली झील, शानदार महलों और जीवंत संस्कृति के लिए काफी मशहूर है। यहां आप केवल घूम ही नहीं सकते, बल्कि रॉयल्टी का अनुभव भी कर सकते हैं। यहां की पिछोला झील आपको जरूर देखनी चाहिए। लोग इसे वेनिस ऑफ द ईस्‍ट भी कहते हैं। एक रॉयल शहर होने के साथ उदयपुर एक रोमांटिक जगह भी है। यहां कई नए शादीशुदा कपल हनीमून मनाने आते हैं। यह शहर इतना खूबसूरत है कि अब तो कई मशहूर हस्तियां यहीं के बड़े महलों में पर डेस्टिनेशन वेडिंग प्‍लान करती हैं।

ALSO SEAD - LIC of India : LIC की धमाकेदार पॉलिसी, मिलेंगे 28 लाख सिर्फ 200 रूपए इन्वेस्ट करके,जाने अपडेट

​जैसलमेर - ​

राजस्थान की यात्रा के दौरान आप जैसलमेर भी जा सकती हैं। इसे द गोल्‍डन सिटी भी कहते हैं। यह शहर झील , मंदिर, और पुरानी व विशाल हवेलियों से सजा हुआ है। यहां पर आप रेगिस्‍तान में ऊंट की सवार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आने वाले यात्री जीप सफारी का भी आनंद लेते हैं। कुल मिलाकर जैसलमेर भारतीय रेगिस्तान संस्कृति , विरासत और रोमांच का अनूठा मिश्रण है।

​पुष्‍कर - ​

राजस्‍थान में रहते हुए आपने पुष्‍कर नहीं देखा, तो क्‍या देखा। पुष्‍कर मुख्‍य रूप से हिंदुओं का तीर्थ स्‍थल है। यह शहर अजमेर से कुल 15 किमी दूर है। यह शहर दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के लिए जाना जाता है। वीकेंड पर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ यहां जा सकती हैं। बता दें कि , हर नवंबर में यहां पुष्‍कर मेला आयोजित होता है, जो देश के सबसे बड़े ऊंट मेलाें में से एक है।

माउंट आबू -


राजस्‍थान की यात्रा के दौरान आपको माउंट आबू जरूर जाना चाहिए। यह राजस्‍थान का एकमात्र हिल स्‍टेशन है, जो अरावली पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां पर ब्रह्माकुमारी हेड क्‍वार्टर और दिलवाड़ा मंदिर देखने लायक जगह हैं। इस मंदिर की जटिल वास्‍तुकला लोगों को हैरान कर देती है। यहां की नक्‍की झील में आप बोटिंग का मजा लेने के साथ ही आप सनसेट के सुनहरे दृश्य का आनंद ले सकती हैं।