कानपुर देहात में स्कूल से हुई चोरी, 3 महीने का मिड-डे मिल राशन ले गए चोर
UP News : चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच बीते दिन पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सरवनखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय निनायां प्रथम को निशाना बनाया है। चोर रात को स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सारा राशन ले गए।

Kanpur News : कानपुर देहात के सरवनखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय निनायां प्रथम को निशाना बनाया। रविवार की रात चोर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सारा राशन ले गए। वहीं घटना की जानकारी होते ही प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रधानाध्यापिका अनुपम देवी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो रसोई घर का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा क्षतिग्रस्त था और अंदर रखे दो बोरे गेहूं और दो बोरे चावल गायब थे। यह स्कूल का तीन महीने का खाद्यान्न था।
ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। स्कूल स्टाफ के अनुसार, पहले भी अज्ञात चोर चोरी की कोशिश कर चुके हैं। शिक्षा के मंदिर में हुई इस चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं पूरे मामले को लेकर गजनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।