The Chopal

आशीष विद्यार्थी ने चुपके से 60 की उम्र में की शादी, यह हसीना बनी जीवन साथी

   Follow Us On   follow Us on
ddddd

Ashish Vidyarthi Wedding: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आशीष विद्यार्थी 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार के दिन गुपचुप तरीके से ब्याह कर लिया है।

बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी दूसरी बार शादी के बंधंन में बंध गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में असम की रुपाली बरुआ से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुरुवार के दिन आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता के एक क्लब में फैशन आंत्रप्रेन्योर रूपाली बरुआ से ब्याह कर लिया है। बता दें, इससे पहले अभिनेता की शादी गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी। 

ये भी पढ़ें - Monsoon 2023: भारत में मानसून की दस्तक में अभी देरी, किसानों को इतने दिन अभी करना पड़ेगा इंतजार