The Chopal

Lahsun ki Chutney Recipe: 5 मिनट में ऐसे बनाएं लहसुन की चटनी, स्वाद ऐसा की रोज मागेंगे

Garlic Chutney Gujarati style : लहसुन की चटनी भारतीय भोजन का एक खास हिस्सा है, जो न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बनाना आसान है और यह हर तरह के भोजन के साथ मेल खाती है। हर दिन के खाने को टेस्टी बना देती है लहसुन की चटनी। 

   Follow Us On   follow Us on
Lahsun ki Chutney Recipe: 5 मिनट में ऐसे बनाएं लहसुन की चटनी, स्वाद ऐसा की रोज मागेंगे

Garlic Chutney Recipe: लहसुन कोलेस्ट्रॉल और गठिया के लिए अच्छा माना जाता है। लहसुन, खासतौर पर ठंड में, शरीर को अंदर से गर्म रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। तो लहसुन की चटनी बनाकर खाएं। जो ना केवल आपके रोज वाले बोरिंग खाने में टेस्ट लाएगा बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। लहसुन की चटपटी चटनी बनाने का तरीका जानें।

इन चीजों का प्रयोग करके बनाए टेस्टी लहसुन की चटनी 

काला नमक, 3-4 हरी मिर्च, हींग, नींबू, जीरा, बारीक कटा हरा धनिया, 10-15 लहसुन की कलियां, एक चम्मच लाल मिर्च,  हल्दी, दरदरा पिसा धनिया का पाउडर, एक चम्मच देसी घी

लहसुन चटनी बनाने की विधि 

लहसुन की कलियों को पहले छीलकर धो लें। सारा पानी एक कपड़े पर डालकर सुखा लें। अब लहसुन को अच्छी तरह से कूट लें। जार में पीस लें या इमामदस्ते में कूट लें। इसका स्वाद अच्छा होता है। अब लाल मिर्च, काला नमक, हल्दी और दरदरी पिसी धनिया के पाउडर को पिसे हुए लहसुन में मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बनाएं। कड़ाही में देसी घी या सरसों का तेल डालें। जीरा डालकर चटकाएं, फिर हींग डालें। अब हरे मिर्चे को बारीक काटें और दो सेकेंड भूनें। फिर लहसुन का पेस्ट डालें। जब तक ये तेल नहीं निकल जाते, इसे भूनें। बस गैस फ़्लेम को बंद कर दें। नींबू का रस और बारीक कटी हरी धनिया को ऊपर से मिलाकर मिक्स करें। रोटी को परांठे के साथ सर्व करें और चटपटी लहसुन की चटनी का स्वाद उठाएं।

News Hub