The Chopal

Kota Mandi Bhav: सरसों के भाव टूटे, सोयाबीन भी डाउन, जानिए कृषि उपज भाव

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi Bhav: सरसों के भाव टूटे, सोयाबीन भी डाउन, जानिए कृषि उपज भाव

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाह मंडी में बुधवार को करीबन सभी कृषि जिंसों की आवक देखने को मिली। मंडी में करीबन 88000 बोरी की आवक हुई। खरीफ सीजन की फसल में मूंग और मोठ की कटाई लगभग हो चुकी है। अब किसान फसल को निकाल कर मंडी में लेकर पहुंच रही है जिस वजह से आवक में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल राजस्थान के किसान गवार और बाजार की कटाई कर रहे हैं। जिसके बाद मंडी में आवक में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

कोटा की सेठ भामाशाह मंडी में खरीफ सीजन की नई फसलों की आवक देखने को मिली है। मंडी में पिछले 3-4 दिनों से सरसों के भाव में गिरावट हो रही है। बुधवार को मंडी में सरसों 50 रूपए और सोयाबीन 50 रूपए व उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदी पर बीके। वही लहसुन के भाव मंडी में 7000 रूपए से लेकर 28 हजार रूपए प्रति क्विंटल रहा है। मंडी में लहसुन की आवक 4800 बोरी हुई है। आइये नीचे टेबल में जानते हैं मंडी में कृषि जिंसों के भाव क्या रहे है,

कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल)

फसल भाव
गेहूं 2711 से 2851
धान सुगन्धा पुराना 1611 से 2151
धान (1519) 1611 से 2211
धान नया 1711 से 2151
धान पुराना(1718) 2811 से 3211
धान पूसा पुराना 2311 से 2511
सोयाबीन 3811 से 4651
सरसों 6111 से 6551
अलसी 5311 से 5851
ज्वार शंकर 2211 से 2711
ज्वार सफेद 3511 से 4111
बाजरा 2111 से 2151
मक्का पुरानी 2111 से 2211
मक्का नई 1511 से 2111
जौ नया 1911 से 2151
तिल्ली 11511 से 13511
मैथी 4711 से 5611
कलौंजी 13111 से 17851
धनिया सूखा बादामी 5711 से 6311
धनिया ईगल 6151 से 6611
धनिया रंगदार 6511 से 7511
मूंग नया 6511 से 8111
उड़द नया 5111 से 8111
उड़द पुराना 6111 से 8111
चना देशी 6511 से 7151
चना मौसमी 6511 से 7151
चना पेप्सी 6511 से 7251

डिस्क्लेमर: मंडी में माल की क्वालिटी के से हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है। कृषि जिंसों के भाव उनकी गुणवंता के हिसाब से बोली पर तय किए जाते हैं। इसलिए कृपया किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। क्योंकि हम जो भाव दर्शाते हैं वह मंडी और व्यापारियों के द्वारा एकत्रित किए होते हैं।